
हनुमत मोरी अर्ज सुनाओ अरज सुनाओ राम लला को
Hanumat Mori Arj Sunao Ram Lala Ko
हनुमत मोरी अर्ज सुनाओ, अरज सुनाओ राम लला को
राम को बोलो जय श्री राम ,सीता को प्रणाम।।
लछमन को बोओ रामराम ,कहिये मोरो नाम
लछमन को बोओ रामराम ,कहिये मोरो नाम।।
मन तरस राम दरसन , बोलो राम लला को
जय श्री राम
हनुमत मोरी अर्ज सुनाओ सुनाओ राम लला को।।
सुरसा से प्राण बचाकर, लांघ गए थे सागर
सीता जी को ढूंढ लिया लंका में जाकर
राममुद्रिका सिय को दी, वाटिका में आकर
उजारी सारी वाटिका, सारे फल खाकर।।
इस हनुमान भजन देखे – हमें मेहंदीपुर को जाना है सखी बालाजी के द्वार पे
जब राम काज इतने किये हो,तो बोलो रामलला को
जय श्री राम
हनुमत मोरी अर्ज सुनाओ सुनाओ राम लला को।।
अक्षय कुमार को मारकर, मचा दी हाहाकार
लका सारी जला के ,असुरो का दिया संहार ।।
सीना अपना चीर के ,दिखाया राम को प्यार
आप राम के परम् सेवक, शिव हो अवतार।।
मैं भारी संकट में उलझो है मैं भारी संकट में उलझो
मैं भारी संकट में उलझो हु ,बोलो राम लला को
जय श्री राम
हनुमत मोरी अर्ज सुनाओ सुनाओ राम लला को।।
Hanumat Mori Arj Sunao Ram Lala Ko Hindi Lyrics