
फन फन नाच रहे बनवारी
Phan Phan Nach Rahe Banwari
फन फन नाच रहे बनवारी ।
पद प्रहार चट चट पट पट ध्वनि,
वारि रक्त अरु नारी ।।
फन फन नाच रहे बनवारी ।
फन फन नाच रहे बनवारी ।।
नमित फनन धब धब ध्वनि उपजत, वेणु नाद प्यारी ।
नाग त्रिया बहु विनय करत हैं, नैन झरत वारी ।।
फन फन नाच रहे बनवारी ।
फन फन नाच रहे बनवारी ।।
फुं फुं फुं फुफकार करत अहि,
सलिल वीचि भारी ।
करि करि क्रोध झुकत माधव पर,
रुदति सकल ब्रजनारी ।।
फन फन नाच रहे बनवारी ।
फन फन नाच रहे बनवारी ।।
क्रोध सहित फन उठत जबहिं जो, खट खट ध्वनि भारी ।
देवादास शिथिल कालिय अहि, मानी निज हारी ।।
फन फन नाच रहे बनवारी ।
फन फन नाच रहे बनवारी ।।
भजन रचना : प.पू.गुरुदेव श्री स्वामी देवादास जी महाराज ।