एक सेल्फी ले लूँ सांवरिया तेरे तोरण द्वार पे

YouTube Fallback Thumbnail

एक सेल्फी ले लूँ सांवरिया तेरे तोरण द्वार पे

Ek Selfie Le Lu Sanwariya Tere Toran Dwar Pe Lyrics

आके माथा टेकुंगा, तेरे दरबार में,
एक सेल्फी ले लूँ सांवरिया, तेरे तोरण द्वार पे ॥

जब से खाटू आया, मेरी मौज हो गई,
कभी-कभी की बात नहीं, अब रोज हो गई,
कुछ ना लेना देना श्याम, झूठे संसार से,
एक सेल्फी ले लूं साँवरिया, तेरे तोरण द्वार पे ॥

सांवरिया तुमसे प्यारा, कोई दूजा और नहीं,
दिल लगता खाटू में मेरा,दिल पर जोर नहीं,
मैं जाऊं कुर्बान श्याम, तेरे दीदार पे,
एक सेल्फी ले लूं साँवरिया, तेरे तोरण द्वार पे ॥

तोरण द्वार की सेल्फी, मशहूर होती है,
देख देख के सेल्फी, प्रॉब्लम दूर होती है,
“सोनू लक्खा” खाटू आता, बस तेरे प्यार में,
एक सेल्फी ले लूं साँवरिया, तेरे तोरण द्वार पे ॥

आके माथा टेकुंगा,तेरे दरबार में,
एक सेल्फी ले लूँ सांवरिया, तेरे तोरण द्वार पे ॥

Selfie Khatu Shyam Bhajan Lyrics

इन पॉपुलर खाटू श्याम भजन को भी देखे –

Leave a Comment