
गणपति लेकर विदाई जब जाना
Ganpati Lekar Vidai Jab Jana
गणपति लेकर विदाई जब जाना
मेरे सिर पर हाथ रख जाना ॥
भादो में तुम्हें घर लाई है
भादो में तुम्हें घर लाई है
और प्रेम से चरण धुलाई है
घर पर प्रेम की गंगा बहाना
मेरे सिर पर हाथ रख जाना ॥
मैं चुन्नी चुन फूल लाए हैं
और फूलों के हार पहना है
घर को फूलों सांसों में महकना
मेरे सिर पर हाथ रख जाना ॥
मैं लड्डू मोदक चढ़ाए हैं
और प्रेम से तुम्हें खिलाए हैं
मेरे घर भंडारे भर जाना
मेरे सिर पर हाथ रख जाना ॥
मैंने दस दिन तुमको पूजा है
कोई देव न तुमसे दूजा है
फिर आऊंगा कहकर जाना
मेरे सिर पर हाथ रख जाना ॥
गणपति लेकर विदाई जब जाना
मेरे सिर पर हाथ रख जाना ॥
Ganpati Lekar Vidai Jab Jana – Ganpati Visarjan Bhajan