
धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार
Dharti Gagan Me Hoti Hai Teri Jai Jaikaar
धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार ,
हो मैया तेरी जय जयकार
ऊँचे भवन में होती है तेरी जय जयकार ।
दुनिया तेरा नाम जापे, तुझको पूजे संसार ॥
सरस्वती महालक्ष्मी काली तीनो की तू प्यारी,
गुफा के अंदर तेरा मंदिर, तेरी महिमा न्यारी ।
शिव की जटा से निकली गंगा, आई शरण तिहारी,
आदिशक्ति आदि भवानी, तेरी शेर सवारी ।
हे अम्बे, हे जगदम्बे करना तू इतना उपकार,
आये हैं तेरे चरणों में देना हमको प्यार ॥
धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार ,
हो मैया तेरी जय जयकार
ऊँचे भवन में होती है तेरी जय जयकार ।
दुनिया तेरा नाम जापे, तुझको पूजे संसार ॥
ब्रह्मा विष्णु महेश भी तेरे आगे शीश झुकाएं,
सूरज चाँद सितारे तुझसे उज्जयारा ले जाएँ ।
देव लोक के देव हे मैया, तेरे ही गुण गायें,
मानव करे जो तेरी भक्ति, भाव सागर तर जाए ।
हे अम्बे, हे जगदम्बे करना तू इतना उपकार,
आये हैं तेरे चरणों में देना हमको प्यार ॥
धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार,
हो मैया तेरी जय जयकार
ऊँचे भवन में होती है तेरी जय जयकार ।
दुनिया तेरा नाम जापे, तुझको पूजे संसार ॥
Dharti Gagan Me Hoti Hai Teri Jai Jaikaar – Durga Maa Navratri Bhajan
इन दुर्गा माता भजन को भी देखे –
- रम गयी माँ मेरे रोम रोम में
- चरणों में रखना मैया जी मुझे चरणों में रखना
- मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे
- भोर भई दिन चढ़ गया मेरी आंबे
- जागो हे जगदम्बा जागो ज्वाला लिरिक्स
- सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिए
- बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए
- माँ की हर बात निराली है
- माता रानी का ध्यान धरिये काम जब भी कोई करिए