
महाकाल का तू भजन थोड़ा करले
शिव से मिलन का तू जातां थोड़ा करले
शिव के चरण बिन कहा है ठिकाना
छोड़ के शिव चरणों को और कहा जाना
शिव चरणों में नमन थोड़ा करले
महाकाल का तू भजन थोड़ा करले
कालो के काल महा काल कहावे
दुःख संकट महाकाल मिटावे
शिव दर्शन का थोड़ा जतन थोड़ा करले
महाकाल का तू भजन थोड़ा करले
सांझ सवेरे जो गुणगान गावे
महाकाल नैया उसकी पार लगावे
जीवन नैया तू हवाले तू करदे
महाकाल का तू भजन थोड़ा करले
भक्त से बढ़कर भक्ति बड़ी है
महाकाल नाम में वो शक्ति बड़ी है
शिव नाम का तू जतन थोड़ा करले
महाकाल का तू भजन थोड़ा करले
महाकाल का तू भजन थोड़ा करले
शिव से मिलन का तू जातां थोड़ा करले