शिव भोले का नाम सुमिरले

शिव भोले का नाम सुमिरले
ध्यान तू शिव चरणों में धरले
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा
शिव भोले का नाम सुमिरले

गंगा में नहले तू डुबकी लगाकर
मन को जगा ले तू ज्योति जागकर
रख मन में श्रद्धा कर शिव को नमन करे
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा
शिव भोले का नाम सुमिरले

वो भोले भले है दीनो के दाता
हर्लेटे संकट वो किश्मत के विधाता
भोले की भक्ति तू दिल में बसा ले
बन्दे खुद को जगा बन्दे खुद को जगा
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा
शिव भोले का नाम सुमिरले

पागल बिसरिया तू कुछ भी न जाने
ध्यान का मतलब तू इतना ही माने
करले रश्मि मात पिता की तू दिल से सेवा
सोया भाग्य जगा सोया भाग्य जगा
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा
शिव भोले का नाम सुमिरले

शिव भोले का नाम सुमिरले
ध्यान तू शिव चरणों में धरले
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा
शिव भोले का नाम सुमिरले

इन शिव भजन को देखे –

Leave a Comment