देखो जी हनुमान आया

YouTube Fallback Thumbnail

दिखने में वो भयंकर ताकत में है धुरंधर
भूचाल आया,देखो जी हनुमान आया
रघुवर का वो सिकन्दर
झट उड़ता है फुर्र फर्र
भूचाल आया,देखो जी हनुमान आया।।

पहले तो पास बुलाता है, फिर बातों में उलझाता है
और बातों में उलझाकर के,
फिर मोटी मार लगाता है एक मोटा ,एक तगड़ा,लंका में,
पहलवान आया…,देखो जी हनुमान आया।।

वो सागर लांघ के आया है,आकर हुडदंग मचाया है
भगदड़ माची सब सोच रहे,कैसे लंका में आ गया है
यहाँ लाओ ,मुझे दिखाओ लंका में,
कौन शैतान आया…,देखो जी हनुमान आया।।

फिर मेघनाद बुलवाकर के उन्हें ब्रम्हपाश में जकड़ाया
यूं पूंछ मरोड़ी हनुमत ने रावण का कलेजा थर्राया
आंखों में ,है ज्वाला, मतवाला
ऐसा बलवान आया …देखो जी हनुमान आया।।

इन हनुमान भजन को भी देखे –

Leave a Comment