हमने मरघट वाले बाबा के दरबार जाना है

YouTube Fallback Thumbnail

लेके मन की ये मुरादें इक बार जाना है
हमने मरघट वाले बाबा के दरबार जाना है

पवन पुत्र वो केसरी नंदन अंजनी के दुलारे
भक्तों के सब संकट हरते संकट मोचन न्यारे
खुले खुल्ले दर्शनों का दीदार पाना है
हमने मरघट वाले बाबा के दरबार जाना है

चालीस दिन का चलिया भक्तों जो भी कोई करता
बिगड़ा हुआ नसीबा उसका पल भर में संवरता
लेके लाल सिन्दूर संग हार चढ़ाना है
हमने मरघट वाले बाबा के दरबार जाना है

सेठी की भूलों को बाबा ध्यान में ना ही धरना
अष्ट सिद्धि नव निधियां देकर मेरी झोली भरना
अब तो लेके ये मुरादें हर बार जाना है
हमने मरघट वाले बाबा के दरबार जाना है

इन हनुमान भजन को भी देखे –

Leave a Comment