
वीर बलवान का मेरे हनुमान का रुतबा निराला है
चुटकी बजाये ये तो राम गुण गाये
जपता रहे राम का नाम
ये दीवाना राम का ये दीवाना।।
सेवक प्यारा बजरंग बाला
राम की धुन में रहे मतवाला
भक्त शिरोमणि शिव अवतारी
दातारि माँ अंजनी लाला
बिगड़ी बनाये दुःख दर्द मिटाये
देता सुख चैन आराम
ये दीवाना राम का ये दीवाना।।
राम सिया को दिल में बिठाया
चीर के सीना दर्श कराया
चाहत की परिभाषा इसने बीच सभा में है सिखलाया
रहे सदा मस्त सूर्य उदय हो या अस्त
सूझे ना दूजा काम
ये दीवाना राम का ये दीवाना।।
बल बुद्धि दातार है बाला
मारुती नंदन बड़ा दिलवाला
संकट मोचन मंगलकारी
संतो का है ये रखवाला
ध्यान लगाएं और बाला को मनाये
कुंदन करे तुझे प्रणाम
ये दीवाना राम का ये दीवाना ।।
इन हनुमान जी के भजन देखो-
- इनकी महिमा निराली है बाबा बजरंगी बली
- मेहंदीपुर वाले बाला के दरबार में
- अंजनी के लाला बाला सुनले पुकार तू
- कीर्तन में बाबा आयो रे रंग न्यारा लगा बरसने
- सेवा में गुजरे वक़्त हनुमान का ऐसा है सेवक श्री राम का
- मन बाला जी बाला जी मेरा बोले
- लेके पहुंचे खबर जब हनुमान जी
- घुमा दे ऐसा घोटा घुमा दे बालाजी संकट दूर भगा दे
- सालासर वाला रै ओ अंजनी रा लाला रे