
इक तेरा है भरोसा गई हारी जग से छल के,
निकले अब दम ये मेरा तेरा नाम भजते भजते,
इक तेरा है भरोसा श्याम तेरा ही भरोसा,
गई हार जग से छल के।।
अच्छे दिन जब भी आएं पास अपने सब बुलाएं,
दुर्दिन में सारे रिश्ते हो हाथ जलके जलके,
इक तेरा, है भरोसा श्याम तेरा है भरोसा,
गई हारी जग से छल के।।
दयादार तू बहाए सदा सबकी खैर चाहे,
दामन जो खाली लाएं थक जाए भरते भरते,
इक तेरा, है भरोसा श्याम तेरा है भरोसा,
गई हारी जग से छल के।।
अज्ञानी मन ये मेरा मोह माया ने है घेरा,
जो भटके पथ दिखाना सदा साथ चलते चलते,
इक तेरा है भरोसा श्याम तेरा है भरोसा,
गई हारी जग से छल के।।