भलाई कर भला होगा बुराई कर बुरा होगा

भलाई कर भला होगा बुराई कर बुरा होगा
कोई देखे या ना देखे सांवरा देखता होगा
भलाई कर भला होगा…………….

किसी का भी भला करके नफ़ा नुक्सान मत गिनना
मदद करके गरीबों की कभी अभिमान मत करना
ये दुनिया चार दिन की है फिर उसके बाद क्या होगा
भलाई कर भला होगा…………….

ज़माना व्यस्त है देखो दुसरो की बुराई में
नज़र आता नहीं की छेड़ है खुद की सुराही में
तुझे खुद के गिरेबाँ में ही पहले झांकना होगा
भलाई कर भला होगा…………….

अहम् के आईने माधव जल्द ही टूट जाते हैं
मगर उस वक़्त के पीछे बहुत कुछ छुट जाते हियँ
संभल जा वक़्त के रहते बाद में वक़्त ना होगा
भलाई कर भला होगा…………….

Leave a Comment