तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा

तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा
कीर्तन करवा के इतिहास बनाऊंगा।।

मैं भाई भतीजो के कुर्ते सिलवाऊंगा
और बहन बेटियों के गहने बनवाउंगा।।

लन्दन के फूलो से लन्दन के फूलो से
लन्दन के फूलो से श्रृंगार कराऊंगा
फूलो से दरबार सजाऊंगा दरबार सजाऊंगा
श्रृंगार करवा ऐसा के इतिहास बनाऊंगा।।

मैं खाटू से बाबा तेरा इत्र मगाऊँगा
तेरे खातिर छपन भोग मैं घर में बनाऊंगा
बेगम बाजार से तेरा पान मगाऊँगा।।
कीर्तन कराऊँ ऐसा इतिहास बनाऊंगा।।

तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा
कीर्तन कराउन ऐसा इतिहास बनाऊंगा।।

Leave a Comment