गौरी के पुत्र गणेश शारदा तो है सुमीरु

Ganesh Bhajan

गौरी के पुत्र गणेश शारदा तो है सुमीरु
कहां बैठेंगी मात शारदा कहां पर गौरी गणेश
कहां बैठेंगे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश
शारदा तोहै सुमिरू

मंदिर बैठी मांत शारदा आले‌ गौरी गणेश
ऊंचे सिंहासन गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश
शारदा तो है सुमिरो

क्या पहनेगी मां शारदा क्या पहने गौरी गणेश
क्या पहनेंगे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश
शारदा तो है सुमिरु

लहंगा पहने मां शारदा पटका गौरी गणेश
पीला पितांबर गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश
शारदा तो है सुमिरु

क्या खाएंगी मां शारदा क्या खामे गोरी गणेश
क्या खाएंगे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश
शारदा तो है सुमिरू

हलवा खावे मां शारदा लड्डू गौरी गणेश
मेवा खावे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश
शारदा तो है सुमिरु

क्या कुछ देंगी मात शारदा क्या दें गौरी गणेश
क्या देवेगे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश
शारदा तुम्हें समझ में

अन्न धन देगी मां शारदा बुद्धि गौरी गणेश
ज्ञान ध्यान दें गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश
शारदा तो है सुमिरु

गणेश भजन लिरिक्स। गणेश आरती। गणेश चालीसा । गणेश मंत्र । गणेश शुभ लाभ मंत्र

इन गणेश भजन को भी देखे –

Leave a Comment