मुझे मिले नहीं भगवान मैं ढूंढ के हार गया

मुझे मिले नहीं भगवान मैं ढूंढ के हार गया

Mujhe Mile Nahi Bhagwan Main Dhoodh Ke Haar Gaya

मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया।।

काशी मथुरा हरिद्वार गया,
गंगा सागर केदार गया,
मैंने ढूंढा सभी जहान,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया।।

वृन्दावन के वन में ढूंढे,
गोकुल के ग्वालन में ढूंढे,
प्रभु हो गए अन्तर्ध्यान,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया।।

गीता रामायण में ढूंढे,
बद्रीनारायण में ढूंढे,
सब ढूंढे वेद पुराण,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया।।

गंगा यमुना और त्रिवेणी,
गंगोत्री यमुनोत्री बेड़ी,
ढूंढे केदार महान,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया।।

Trending Bhajan

मन लागो मेरो यार लागे फकीरी में

ऋषि मुनियों के द्वारे ढूंढे
सब ज्ञान के भंडारे ढूंढे,
मिले भक्ति से भगवान,
ढूंढ के हार गया,
मुझे मिले नहीं भगवान,
मैं ढूंढ के हार गया।।

Mujhe Mile Nahi Bhagwan Main Dhoodh Ke Haar Gaya

इन भगवन भजन को भी देखे –

Leave a Comment