आजा मेरे हनुमान

YouTube Fallback Thumbnail

संकट ने घेरा हैं आज तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान
भाई की मूरछा को तोड़के प्राण बचा ले रे
आजा मेरे हनुमान

पापी ने धोखे से शक्ति को दे मारा
मूर्छित पड़ा देखो कैसे लखन प्यारा
मेरी लाज तू आकर बचा तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान

माता को जाकर के मैं क्या बताऊंगा
दुनीया को अब कैसे मुखड़ा दिखाऊंगा
तुझे आँख में आंसू लिए तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान

सूरज के उगने से पहले चले आना
वरना मुझे भी तू जिन्दा नहीं पाना
भाई का गम कैसे सहु तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान

तेरे राम को जब भी दुखड़ों ने घेरा हे
आकर के तूने ही यम से उभरा हे
अब हर्ष क्यूँ देरी करे तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान

#Singer – Mukesh Kumar Meena

Leave a Comment