
बड़ी निराली शान मेरे भोले की
बड़ी निराली पहचान मेरे भोले की।।
तन पे भोले भस्म लगाये
गल में माला सर्प सजाये
बड़ी निराली शान मेरे भोले की।।
जटा में गंगा देखो विराजे
माथे चंदा देखो साजे
बड़ी निराली शान मेरे भोले की।।
डम डम डमरू देखो बाजे
भूतो के संग में भोले नाचे
बड़ी निराली शान मेरे भोले की।।
बड़ी निराली शान मेरे भोले की
बड़ी निराली पहचान मेरे भोले की।।