भोले बाबा की नगरिया चलो धीरे धीरे

Shiv Bhajan Lyrics

भोले बाबा की नगरिया चलो धीरे धीरे
धीरे धीरे हो रामा धीरे धीरे
लेके कांधे पे कावड़िया चलो धीरे-धीरे
एक बरस के बाद में आया रंग रंगीला सावन
कावड़िया तुम भरने चालो गंगा का जल पावन
कहीं छलके ना गगरिया चलो धीरे धीरे
भोले बाबा की नगरिया।।

बादल गरजे बिजली चमके रिमझिम पड़े फुहार
रस्ता गीला फिसल न जाना रखियो कदम समाल
भोले बाबा की नगरिया चलो धीरे धीरे
भोले बाबा की नगरिया।।

लचक लचक लचके कावड़
और छम छम घुंघरू बाजे
सरर सरर चली है पुरवइया घन घन मेघा बरसे
उड़ उड़ जाए रे चुनरिया चलो धीरे धीरे
भोले बाबा की नगरिया।।

तन कमजोर कावड़ है भारी अंधियारी है रात
बहुत भीड़ है बिछड़ ना जाना कस के पकड़ लो हाथ
संग में ले लो रे सांवरिया चलो धीरे धीरे
भोले बाबा की नगरिया चलो धीरे धीरे।।

Leave a Comment