भोलेनाथ शुक्रिया

भोलेनाथ शुक्रिया भजन लिरिक्स

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ
क्या मांगू बाबा तुझसे सब कुछ दिया है तूने
नाम तो मेरा था पर सबकुछ किया है तूने
नादान था अनजाना तेरी दुनिया से बाबा बेगाना
मुझपर रहमो करम कर दिया
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ
भोलेनाथ शुक्रिया भोलेनाथ शुक्रिया।।

मन में है मंदिर मंदिर में मूरत
मूरत में शिव शंकर तेरी सूरत
दानी दूजा न तुझसे मिला
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ
भोले नाथ शुक्रिया भोले नाथ शुक्रिया।।

तेरा है सारा तुझको है अर्पित
चरणों में तेरे मेरा जीवन समर्पित
देदू चरणों में अपनी जगह भोले नाथ
भोले नाथ शुक्रिया भोले नाथ शुक्रिया।।

नाम तो मेरा था पर सबकुछ किया है तूने
नादान था अनजाना तेरी दुनिया से बाबा बेगाना
मुझपर रहमो करम कर दिया
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ
भोले नाथ शुक्रिया भोले नाथ शुक्रिया।।

Leave a Comment