धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार

YouTube Fallback Thumbnail

धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार

Dharti Gagan Me Hoti Hai Teri Jai Jaikaar

धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार ,
हो मैया तेरी जय जयकार
ऊँचे भवन में होती है तेरी जय जयकार ।
दुनिया तेरा नाम जापे, तुझको पूजे संसार ॥

सरस्वती महालक्ष्मी काली तीनो की तू प्यारी,
गुफा के अंदर तेरा मंदिर, तेरी महिमा न्यारी ।
शिव की जटा से निकली गंगा, आई शरण तिहारी,
आदिशक्ति आदि भवानी, तेरी शेर सवारी ।
हे अम्बे, हे जगदम्बे करना तू इतना उपकार,
आये हैं तेरे चरणों में देना हमको प्यार ॥

धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार ,
हो मैया तेरी जय जयकार
ऊँचे भवन में होती है तेरी जय जयकार ।
दुनिया तेरा नाम जापे, तुझको पूजे संसार ॥

ब्रह्मा विष्णु महेश भी तेरे आगे शीश झुकाएं,
सूरज चाँद सितारे तुझसे उज्जयारा ले जाएँ ।
देव लोक के देव हे मैया, तेरे ही गुण गायें,
मानव करे जो तेरी भक्ति, भाव सागर तर जाए ।
हे अम्बे, हे जगदम्बे करना तू इतना उपकार,
आये हैं तेरे चरणों में देना हमको प्यार ॥


धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार,
हो मैया तेरी जय जयकार
ऊँचे भवन में होती है तेरी जय जयकार ।
दुनिया तेरा नाम जापे, तुझको पूजे संसार ॥

Dharti Gagan Me Hoti Hai Teri Jai Jaikaar – Durga Maa Navratri Bhajan

इन दुर्गा माता भजन को भी देखे –

Leave a Comment