दिल को अब आराम आया देखो रेवाड़ी में श्याम आया देखो

YouTube Fallback Thumbnail

दिल को अब आराम आया देखो
रेवाड़ी में श्याम आया देखो
खुशियों का पैगाम लाया देखो
सोलहराही धाम बनाया देखो ।।

बरसो से जो देखा था वो सपना अब साकार हुआ
रेवाड़ी में भी बाबा का सुंदर एक
दरबार हुआ |
रखने सब का मान आया देखो ।।


रेवाड़ी में श्याम आया देखो |

वैसे तो मेरे श्याम धनी के दुनिया में कई धाम है |
लेकिन सोलहराही का मंदिर सबसे आलीशान है |
स्वर्ग से सुंदर धाम बनाया देखो |
रेवाड़ी में श्याम आया देखो |

अगर किसी भी कारण कोई खाटू जा नही पायेगा |
दौड़के वो तो सीधे बस सोलहराही धाम ही आएगा |
करने सब का काम आया देखो ।।


रेवाड़ी में श्याम आया देखो |

श्याम बहादुर जी की नगरी में जो कोई आयेगा |
सोलहराही धाम में आके झोली वो भरवायेगा |
हरने कष्ट तमाम आया देखो |
रेवाड़ी में श्याम आया देखो ।।

Leave a Comment