जय जय श्याम श्याम मेरे श्याम बाबा
मेरे श्याम बाबा सबके श्याम बाबा
हारे हुए लोगो के संग जो खड़ा हो जायेगा
हारे के साथी का सच्चा भगत कहलायेगा।।
ऐसा कुछ तुमभी करो की दुःख किसी के दूर हो
आत्मा निर्भर वो बने जो जन्मा से मजबूर हो
जो जिताये औरो को वो खुद जीत ता जाएगा
हारे के साथी का सच्चा भगत कहलायेगा।।
हारे हुए लोगो के संग जो खड़ा हो जायेगा
हारे के साथी का सच्चा भगत कहलायेगा।।
जिंदगी तुमको मिली मानव की ये मत भूलना
ना पशु की भाति खुद के सुखो पर फूलना
बीज खुशियों के जो बाते फूल वो ही पायेगा
हारे के साथी का सच्चा भगत कहलायेगा।।
हारे हुए लोगो के संग जो खड़ा हो जायेगा
हारे के साथी का सच्चा भगत कहलायेगा।।