हे गणपति गिरिजानंदन हम ध्याये तुमको आज
He Ganpati Girijanandan Hum Dhyaye Tumko Aaj
हे गणपति गिरिजानंदन
हम ध्याये तुमको आज,
सकल विघ्न करो दूर हमारो
रखियो हमरी लाज,
प्रभु मोरे ध्याये तुमको आज,
प्रभु मोरे रखियो हमरी लाज।।
मोह माया मे तुमको भूले,
दर दर भटके भँवर मे झूले,
अब आए हम शरण तिहारी,
छोड़ जगत के काज,
प्रभु मोरे रखियो हमरी लाज।।
रिद्धि सिद्धि दोऊ चँवर डोलावे,
चरणन मे भक्तन सुख पावे,
शरणागत वत्सल लम्बोदर,
किरपा करो गणराज,
प्रभु मोरे रखियो हमरी लाज।।
प्रथम पूज्य हे नाथ दयानिधि,
भक्ति का वर दो हे करुणानिधि,
कलि काल के घोर पाप से,
निर्भय हो सकल समाज,
प्रभु मोरे रखियो हमरी लाज।।
गणेश भजन लिरिक्स। गणेश आरती। गणेश चालीसा । गणेश मंत्र । गणेश शुभ लाभ मंत्र
He Ganpati Girijanandan Hum Dhyaye Tumko Aaj
इन गणेश भजन को भी देखे –
- आज बुधवार है गणपत जी का वार है
- शिव गौरी पुत्र गणेश प्रथम प्रणाम करो
- प्रथमेश्वर देवेश्वर करु देव वंदना
- ओ गणेश विघ्नो का तू है हरता
- तुम देवो के सरताज तुम्हारा चारो तरफ है राज गजानन गणपति
- हर दुख हरलो हे शिव के राजदुलारे गणेशा
- सबके काज सवारो मेरे गणपति जी महाराज
- गजानंद कृपा बरसा दे
- गोद में गजानन मचल गायो रे