जय जय गणपति गजानन्द तेरी जय होवे

YouTube Fallback Thumbnail

जय जय गणपति गजानन्द तेरी जय होवे
जाऊं तोपे बलिहारी तेरी जय होवे।।

रिद्धि सिद्धि के दाता आप कहाते हो
बिगड़ी हमसब की बाबा आप बनाते हो
जय जय गिरिजा के नंदन तेरी जय होवे।।

तेरा गजमुख रूप सभी भक्तों को भाया है
सब देवो ने मिलकर गुणगान सुनाया है
तेरी सुंदर मोहिनी मूरत तेरी जय होवे।।

सेवा में खड़े है तेरी आज पधारो जी
गोते खाये ये नैया आज सम्भालो जी
कही डूब ना जाये जीवन तेरी जय होवें।।

जय जय गणपति गजानन्द तेरी जय होवे
जाऊं तोपे बलिहारी तेरी जय होवे।।

गणेश भजन लिरिक्स। गणेश आरती। गणेश चालीसा । गणेश मंत्र । गणेश शुभ लाभ मंत्र

इन गणेश भजन को भी देखे –

Leave a Comment