जंगल में मंगल करियो हनुमान जी

जंगल में मंगल करियो हनुमान जी

Jangal Me Mangal Kariyo Hanumanji

जंगल में मंगल करईयो हनुमान जी,
करियो हनुमान जी करियो हनुमान जी,
बिगड़ी बात बनइयो हनुमान जी,
जंगल में मंगल करियो हनुमान जी॥

जो कोई बुढ़िया बेटा मांगे,
राम लखन की जोड़ी तुम देना हनुमान जी,
जंगल में मंगल करियो हनुमान जी ॥

जो कोई बुड़िया बहुये मांगे,
राधा रुकमणी जोड़ी तुम देना हनुमान जी,
जंगल में मंगल करियो हनुमान जी ॥

जो कोई बुढ़िया पोते मांगे,
लव कुश की जोड़ी तुम देना हनुमान जी,
जंगल में मंगल करियो हनुमान जी ॥

जो कोई बुढ़िया बेटी मांगे,
मीरा जैसी बेटी तुम देना हनुमान जी,
जंगल में मंगल करियो हनुमान जी ॥

कोई बुढ़िया भक्ति मांगे,
राम नाम की भक्ति तुम देना हनुमान जी,
जंगल में मंगल करईयो हनुमान जी ॥

Jangal Me Mangal Kariyo Hanumanji Dholak Bhajan

इन ढोलक भजन को भी देखे –

Leave a Comment