जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा

YouTube Fallback Thumbnail

जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा

Jo Bhi Bhole Ka Man Se Gulam Banega

कोई कर्म को माने कोई किश्मत को माने
कर्म किश्मत के साथ जो भी भोले को माने
उसका मन भी महा शिव का धाम बनेगा
महा शिव का धाम बनेगा का धाम बनेगा
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा
जय श्री महाकाल जय श्री महाकाल ॥

जिसने साधा शिव पे निशाना
अपने मन और भक्ति से
उसको परिचय हुआ है मन में
शिव और शिव की शक्ति से
देख शिव का असर जो ना करे कसर
शिव के भक्तो में उसका नाम बनेगा
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा ॥

सबका ऊँचा नाम हो जग में
मची हुई है ये होड़ है प्यारे
कर्म और किश्मत इन दोनों
का शिव भोले ही तोड़ है प्यारे
उसका सबसे अलग ही मुकाम बनेगा
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा ॥

हो जिसपर शिव की नजर हो
दया शिव की अगर हो
उसका सबसे अलग ही मुकाम बनेगा
मुकाम बनेगा मुकाम बनेगा मुकाम बनेगा
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा ॥
जय श्री महाकाल जय श्री महाकाल
जय श्री महाकाल जय श्री महाकाल ॥

विपदा आई प्रभु राम पर शिव से ध्यान लगाए है
शिव कृपा से रावण को मारा राम सिया को पाए है
मोरे शिव अंतर यामी तीनो लोको के स्वामी
ये किशन भी तो शिवजी का राम बनेगा
हो राम बनेगा राम बनेगा राम बनेगा
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा
जो भी बाबा का मन से गुलाम बनेगा
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा॥

सिंगर – किशन भगत

Jo Bhi Bhole Ka Man Se Gulam Banega

इन पॉपुलर शिव भजन को भी देखे –

Leave a Comment