कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है

Kanha Ki Murali Me Kya Bal Hai Jisme Radha Magan Hai

कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,

राधा मगन है गोपियां मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है ।।

कान्हा के पैरों में घुंघरू बिराजे,
कान्हा के पैरों में घुंघरू बिराजे,
घुंघरू बिराजे, घुंघरू बिराजे,
घुंघरू की छम छम में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है।।

कान्हा के अंगों में पितांबर बिराजे,
कान्हा के अंगों में पितांबर बिराजे,
पितांबर बिराजे पितांबर बिराजे,
बंसी की धुन में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है।।

कान्हा के गले में वैजयंती माला,
कान्हा के गले में वैजयंती माला,
वैजयंती माला, वैजयंती माल,
माला के मोतियों में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है।।

कान्हा के माथे पर मोर मुकुट है,
कान्हा के माथे पर मोर मुकुट है,
मोर मुकुट है, मोर मुकुट है,
मोर के पंख में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है ।।

लड्डू और पेड़े का भोग बना है,
लड्डू और पेड़े का भोग बना है,
भोग बना है, भोग बना है,
माखन और मिश्री में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है।।

कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है,
राधा मगन है गोपियां मगन है,
कान्हा की मुरली में क्या बल है जिसमें राधा मगन है।।

Watch Kanha Ki Murali Me Kya Bal Hai Jisme Radha Magan Hai Bhajan Video

इन कृष्णा भजन को भी सुने –

Leave a Comment