खाटू में बैठा मेरा बाबा श्याम,
करे सब पर कृपा करे सब के काम
नहीं जाएं खाली जो जपते हैं नाम,
करे सब पर कृपा करे सब के काम ।।
नाँव मेरी बीच भँवर पार लगा दे,
डूब ना जाऊँ प्रभु अब तू ही बचा ले,
अपनी एक नजर मुझपे डाल दे,
मेरे सारे गम अब तू टाल दे
तू ही मेरी मंजिल जपता मैं तेरा नाम,
करे सब पर कृपा करे सब के काम ।।
जो भी प्रभु दर पे तेरे हार के आया,
तूने उसके कष्ट को पल में मिटाया,
हारे का तू ही एक सहारा,
मुझको साँवरे लगता है प्यारा,
अपनी मेहर मुझपे अब कर दे बाबा श्याम,
करे सब पर कृपा करे सब के काम ।।
आया शरण तेरी प्रभु दे दे सहारा,
तेरे सिवा चलता नहीं मेरा गुज़ारा,
ठोकरें प्रभु खाई हैं बहुत,
सुन ले साँवरे दर्द है बहुत,
“जीतू” आया तेरी शरण में बाबा श्याम,
करे सब पर कृपा करे सब के काम
खाटू में बैठा मेरा बाबा श्याम,
करे सब पर कृपा करे सब के काम
नहीं जाएं खाली जो जपते हैं नाम,
करे सब पर कृपा करे सब के काम ।।