
कीर्तन में प्रभु आए है आए हैं श्याम आए है,
श्री श्याम के दर्शन पाइये और जय जयकार लगाइये,
कीर्तन में प्रभु आये है आये हैं श्याम आये है,
कीर्तन में प्रभु आये है आये हैं श्याम आये है।।
कितना सुन्दर सजा श्याम दरबार,
दो नैनो से बरस रहा है प्यार,
आनंद ही आनंद है,
प्रभु का यहाँ प्रबंध है,
कैसे ये निराले ठाठ हैं,
आए जग के सम्राट हैं,
कीर्तन में प्रभु आये है,
आये हैं श्याम आये है।।
श्यामधणी की लीला बड़ी महान,
प्रेमी करते महिमा का गुणगान,
कोई नाचते कोई झूमते,
कोई चरण को चूमते,
कोई झोली खड़ा पसार के,
कोई आया जग से हार के,
कीर्तन में प्रभु आये है,
आये हैं श्याम आये है।।
अपने अपने भावों की है बात,
किसी को दर्शन होते हैं साक्षात,
कोई पास है, कोई दूर है,
कुछ पर कृपा, भरपूर है,
कहीं प्रेम का झरना टूट रहा,
कोई मौज प्रभु की लूट रहा,
कीर्तन में प्रभु आये है,
आये हैं श्याम आये है।।
जिसे ढूंढने भटक रहा इंसान,
कीर्तन में मिल जाते हैं भगवान,
“पूनम” अगर, सच्ची लगन,
मिल जाएंगे, तुझको सजन,
“बिन्नू” जो भी रम जाएगा,
वो श्याम के दर्शन पाएगा,
कीर्तन में प्रभु आये है,
आये हैं श्याम आये है।।
कीर्तन में प्रभु आए है,
आये हैं श्याम आए है,
श्री श्याम के दर्शन पाइये,
और जय जयकार लगाइये,
कीर्तन में प्रभु आये है,
आये हैं श्याम आये है।।
Kirtan Mein Prabhu Aaye Hain
Aaye Hain Shyam Aaye Hain
Shri Shyam Ke Darshan Paiye
Aur Jay Jaikar Lagaiye
Kirtan Sundar Saja Shyam Darabar
Do Naino Se Baras Raha Hai Pyar
Anand Hi Anand Hi Prabhu Ka Yahan Prabandh Hai
Kaise Ye Nirale Thath Hain
Aye Jag Ke Samrat Hain
Shyam Dhani Ki Lila Badi Mahan
Premi Karate Mahima Ka Gunagan
Koi Nachate Koi Jhoomate
Koi Charan Ko Choomate
Koi Jholi Khada Pasar Ke
Koi Aya Jag Se Har Ke
Apne Apne Bhavo Ki Hai Baat
Kisi Ko Darshan Hote Hain Sakshat
Koi Pass Hai Koi Door Hai
Mujh Paar Kripa Bharpoor Hai
Kahin Prem Ka Jharna Toot Raha
Koi Mauj Prabhu Ki Loot Raha
Kirtan Mein Prabhu Aaye Hain
Aaye Hain Shyam Aaye Hain
Jise Dhoondhane Bhatak Raha Insan
Kirtan Mein Mil Jaate Hain Bhagwan
Poonam Agar Sachchi Lagan
Mil Jayange Tujhako Sajan
Binnu Jo Bhi Ram Jayega
Vo Shyam Ke Darshan Payega
Kirtan Mein Prabhu Aaye Hain
Aaye Hain Shyam Aaye Hain