
माँ सरस्वती शारदे
Maa Sarswati Sharde
माँ सरस्वती शारदे – २
पूर्ण इस अज्ञान उदति से, वीणा पाणी तार दे, तार दे, तार दे,
माँ सरस्वती शारदे – २
सूर्य ब्रह्मा शिव विष्णु गजानन, इन चरणों को सेवते – २
हम शिशु हैं अज्ञानी माता
इन चरणों का प्यार दे, वीणा पाणी तार दे, तार दे, तार दे
माँ सरस्वती शारदे – २
मूरख हम नहीं जाने जननी, पूजन वंदन ध्यान को
आदि शक्ति कर क्षमा हमें, पूजा के उदगार दे
वीणा पाणी तार दे, तार दे, तार दे
माँ सरस्वती शारदे – २
शवेत कमल तेरा आसन है, शवेत हंस तेरा वाहन है
हम पर सिद्ध दृष्टि कर जननी, बोध चीर की धार दे
वीणा पाणी तार दे, तार दे, तार दे
माँ सरस्वती शारदे – २
भजन प्रेषक – BMD Music Academy