मैया दो ऐसा वरदान सुहागन रहूं सदा

YouTube Fallback Thumbnail

मैया दो ऐसा वरदान सुहागन रहूं सदा
रहे अमर यही अरमान सुहागन रहू सदा

माथे की बिंदिया चाँद सी चमके
दूर रहे सदा बादल गम के भरी मांग रखना ध्यान
मैया दो ऐसा वरदान सुहागन रहूं सदा

सिर पे रहे सदा लाल चुनरियाँ
साजन की रहू सजी सजनिया
रहे हाथो पे मेहँदी निशान
सुहागन रहू सदा

भरी रहे चूडियो से कलाई
लेती रहू प्रीतम की भलाई
पायल की रहे गुंजान
सुहागन रहू सदा

प्रीत पिया की सदा ही पाऊ
गीत सदा माँ तेरे मैं गाऊ
माँ तुम्हे सम्बालो आन
मैया दो ऐसा वरदान सुहागन रहूं सदा

Leave a Comment