मकर संक्रांति सूर्य मंत्र

मकर संक्रांति सूर्य मंत्र – Makar Sankranti Surya Mantra

मकर संक्रांति के दिन ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करने से सभी ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं। साथ ही ” ॐ आदित्याय नमः ” इस मंत्र से अर्घ्य देने से सूर्य देव अति प्रसन्न होते हैं। मकर संक्रांति के दिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल देना चाहिए। साथ ही जल में लाल कुमकुम और लाल पुष्प भी मिलाना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य देते समय ” ॐ घृणी सूर्याय नमः “ इस मंत्र को पढ़ना चाहिए। इस प्रकार सूर्य को अर्घ्य देने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन से सभी संकट दूर होते हैं।

मकर संक्रांति के दिन लालिमा लिए सूर्य का दर्शन करना अत्यंत शुभकारक माना गया है। इस दिन स्नान आदि से निवृत होकर ” ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः “ इस मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना गया है।

Leave a Comment