
बम भोले बम भोले बम भोले
कैलाश का वासी बम भोले
मिलता है जो कशी बम भोले
डमरू पर नाचे झूम झूम करे
दूर उदासी बम भोले
मन का भोला मेरा भोला नाथ
लगता सुन्दर गोरा के साथ
दुनिया का पालन हारी
मेरा भोला नाथ भोला भंडारी
करता नंदी की सवारी
जटा से निकले गंगा प्यारी
मेरा भोला नाथ भोला भंडारी ।।
बम बम भोले बम बम भोले
बम बम भोले बम बम भोले।।
मेरा भोला नाथ भोला भंडारी
जटा से निकले गंगा प्यारी
मेरा भोला नाथ भोला भंडारी ।।
पूजती है ये दुनिया सारी
नाम पुकारे कहे त्रिपुरारी
नागो की माला गले में है प्यारी
करते है सबके मन में वास
कितने अघोरी इनके दास
मेरा नील कंठ विषधारी
मेरा भोला नाथ भोला भंडारी
करता नंदी की सवारी जय शिव
जटा से निकले गंगा प्यारी जय शिव
मेरा भोला नाथ भोला भंडारी ।।
हर हर महादेवा
देवो के देवा अजब तेरी माया
जटा धरी तू गंगा धरी कहलाया
किया भस्मा सुर को भस्म तूने भोले
उत्पात भयंकर जब उसने मचाया
मेरे दिल में जगी तेरी प्यास प्यास
गाये रघुवंशी हर सांस सांस
मलुवाल समीर पुजारी।।
मेरा भोला नाथ भोला भंडारी
करता नंदी की सवारी जय शिव
जटा से निकले गंगा प्यारी जय शिव
मेरा भोला नाथ भोला भंडारी ।।
ॐ नमः शिवाय हर हर ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय हर हर ॐ नमः शिवाय ।।