
मेरी बिगड़ी बना दे हो भोले भंडारी
तेरी मैं भी कावड़ लाऊगी ओ भोले भंडारी
तेरी मैं भी कावड़ लाऊगी ओ भोले भंडारी
मेरी बिगड़ी बना दे हो भोले भंडारी ।।
गंगा मैया में नहावा दे हो ओ भोले भंडारी
तेरी जय जय करती आउंगी ओ भोले भंडारी
मेरी बिगड़ी बना दे हो भोले भंडारी।।
दर्शन गोरा के करा दे हो ओ भोले भंडारी,
चल के मैं पर्वत पे आउंगी ओ भोले भंडारी
मेरी बिगड़ी बना दे हो भोले भंडारी।।
बेडा पार तू लगादे हो ओ भोले भंडारी
तेरी मैं भी ज्योत ज्लाउगी ओ भोले भंडारी
मेरी बिगड़ी बना दे हो भोले भंडारी।।