
ओम जय सरस्वती माता – आरती सरस्वती माता की
ओम जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता
जय जय सरस्वती माता।।
चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥ जय जय सरस्वती माता।।
बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥
देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥
धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥
माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥
जय जय सरस्वती माता।।
ओम जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
Om Jay Sarswati Mata
Jay Jay Sarswati Mata
Sad Gun Vaibhav Shaalini
Tribhuvan Vikhyata
Jay Jay Sarswati Mata
Om Jay Sarswati Mata
Jay Jay Sarswati Mata
Sad Gun Vaibhav Shaalini
Tribhuvan Vikhyata
Jay Jay Sarswati Mata
इन आरती को भी देखे –
- जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा -श्री गणेश आरती
- ओम जय जगदीश हरे आरती
- श्री कुंजबिहारी जी की आरती
- शिव आरती – ओम जय शिव ओंकारा
- हनुमान जी की आरती हिंदी लिरिक्स – आरती कीजै हनुमान लला की
- ॐ जय लक्ष्मी रमना स्वामी जय लक्ष्मी रमणा – भगवन सत्यनारायण आरती
- सूर्य भगवन की आरती – मकर संक्रांति आरती
- तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही
- शनि देव आरती -जय जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी
- अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में