
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से
कह देना मेरा प्रणाम अरे अंजनी कुमार जी
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से।।
राम हमारे भगवन सीता माई भी आये,
लक्ष्मण जी हो संग में और धनुष बाण भी लाये,
होयेगा रे हमें दर्शन श्रीराम का,
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से
कह देना मेरा प्रणाम अरे अंजनी कुमार जी
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से।।
सम्राट हमारे दशरथ और कौशिल्या सी माई,
हनुमत जैसे सेवक और भरत शत्रुघ्न भाई,
गाएंगे हम सभी दर्शन श्रीराम का,
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से
कह देना मेरा प्रणाम अरे अंजनी कुमार जी
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से।।
अयोध्या प्यारी नगरी के सारे पुरवासी,
सचिव सयाने सारे महलों के दास और दासी,
होयेगा जय घोष रे श्री सीताराम का,
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से
कह देना मेरा प्रणाम अरे अंजनी कुमार जी
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से।।
आजाओ राम हमारे तुम जन जन के हितकारी,
चहु ओर निराशा दीखे हर और दीखे लाचारी,
इन्तज़ार राजेन्द्र को भगवान राम का,
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से
कह देना मेरा प्रणाम अरे अंजनी कुमार जी
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से।।
राम सिया राम से नयनाभिरामा से,
कह देना मेरा प्रणाम अरे अंजनी कुमार जी,
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से
कह देना मेरा प्रणाम अरे अंजनी कुमार जी
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से।।