
शम्भू मेरा तू ही तू
Shambhoo Shankar Tu Hi Tu
ॐ शम्भू नाथाय
शम्भू की मस्ती में मन को डुबाया
शम्भू की माया में दिल को लगाया
शम्भू की छाया की में खुद को बसाया
शम्भू को अपना हाथ थमाया ॥
शम्भू रग रग में है तू ही तू
हर कण में तू ही तू जहा भी देखु ॥
शम्भू मेरा तू ही तू
रग रग में तू ही तू
शम्भू बस तुहि तू
शम्भू शंकर मेरा तू ही तू ॥
सबकी दुआ को सुनता शम्भू
हर दर्द का मरहम शम्भू
हर बिखरे को जोड़े शम्भू
सुख दुःख का साथी शम्भू
है सारे जहा में शम्भू
मेरे भीतर भी शम्भू
तेरे भीतर भी शम्भू
कही भी जाऊं कही भी देखु
शम्भू मिलता बस तुहि तू
मेरा शम्भू शंकर बस तुहि तू ॥
भोला भोला बोले ये दुनिया
भोला बने ना कोई
भोले सा भोला बनो तो सही
शायद भोला मिल जाए कही ॥
मैंने जबसे होश संभाला
मैं शम्भू शम्भू बोलू
मैं शम्भू शम्भू बोलू
मेरे हाथ में शिव की माला
मेरे साथ है डमरू वाला
क्यों न शिव शम्भू बोलू ॥
क्यों न शिव शम्भू बोलू
है चाँद सितारे शम्भू
है डमरू नगाड़े शम्भू
है हवा बहरे शम्भू
है नदिया बहारे शम्भू
कुदरत का नजारा शम्भू
है प्यार हमारा शम्भू ॥
जिस पल कोई काम ना आया
उस पल तू ही तू
शम्भू मेरा तुहि तू
रग रग में तुहि तू
शम्भू बस तुहि तू
मेरा शम्भू शंकर बस तुहि तू ॥
Shambhu Ek Tu Hi Tu Lyrics