
आयी तेरे द्वार मैहर वाली माँ,
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ,
आयी तेरे द्वार मैहर वाली माँ,
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ।।
जब जब कष्ट पड़ा माँ भक्तों ने अर्ज लगाईं,
जिसने जहाँ पुकारा मैहर से दौड़ी आई,
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ,
करी रखवाली मैहर वाली माँ,
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ।।
आल्हा अमर किया माँ तुमने ही अम्बे रानी,
सारे जगत मैं मैया नहीं तुमसा है वरदानी,
विपदा सब टली माँ,
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ,
करी रखवाली मैहर वाली माँ,
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ।।
पूजा विधि ना जानूँ तेरी सेवा,
पास नहीं कुछ मेरे क्या लाऊँ मिश्री मेवा,
है झोली खाली माँ, मैया बेनाम कटी जिंदगानी,
आयी तेरी शरण में अपना लो माता भवानी,
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ,
करी रखवाली मैहर वाली माँ,
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ,
है भोली भाली माँ
सुन ले मेरी पुकार मैहर वाली माँ,
आयी तेरे द्वार मैहर वाली माँ।।