तेरो कान्हा बडो हठीलो यमुना तट पे उधम मचावे

अपने नटखट कान्हा को मैया क्यों ना समझावे
तेरो कान्हा बडो हठीलो यमुना तट पे उधम मचावे

कान खोल कर सुन ले मैया बिगड़ गया नन्दलाला
कमरे में बंध कर के बहार लगा दे ताला,
जब भूखो प्यासों रहेगो दिन भर होश ठिकाने आवे
तेरो कान्हा बडो हठीलो यमुना तट पे उधम मचावे

पनघट में माँ तेरा लाडला करता है बरजोरी,
फोड़ दी मटकी कान्हा ने बहियाँ पकड़ मरोड़ी
फोड़ दी मटकी कान्हा ने बहियाँ पकड़ मरोड़ी
गारी देकर बोले मैया तनिक नही शरमावे,
तेरो कान्हा बडो हठीलो यमुना तट पे उधम मचावे

Trending Bhajan

लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ

भीम सेन पुछो माँ इस की करतुते सारी,
तेरी कन्हिया से तंग आई सारी ब्रिज की नारी
चीर चुरा के चुपके से कदम पे बैठयो पावे
तेरो कान्हा बडो हठीलो यमुना तट पे उधम मचावे

Leave a Comment