
वृंदावन में शोर मचे गिरधर की मुरलिया बाजे
Vrindavan Me Shor Mache Girdhar Ki Muraliya Baaje
वृंदावन में शोर मचे गिरधर की मुरलिया बाजे
यमुना के तट पे ओढ़ चुनरिया राधा रानी नाचे।।
गोरी गोरी राधा रानी काले कुञ्ज बिहारी है
रास रचाए राधे मोहन आई सखियाँ सारी है
आखो में काजल लगायो शीश पे मुकट विराजे
यमुना के तट पे ओढ़ चुनरिया राधा रानी नाचे।।
गोपी सारी करे ठठोली कान्हा जी के साथ में
कृष्ण मुरारी मुरली बजाए लेके अपने हाथ में
कान्हा की मुरली की धुन में पायल छम छम बाजे
यमुना के तट पे ओढ़ चुनरिया राधा रानी नाचे।।
राधे श्याम की जोड़ी पप्यारी किस्सा ये पुराना है
राज कुमार गगन दीप सिंह कान्हा का दीवाना है,
वृंदावन में शोर मचे गिरधर की मुरलियां बाजे
यमुना के तट पे ओढ़ चुनरिया राधा रानी नाचे।।
वृंदावन में शोर मचे गिरधर की मुरलिया बाजे
यमुना के तट पे ओढ़ चुनरिया राधा रानी नाचे।।
इन कृष्णा भजन को भी देखे –
- बड़े नाज़ुक हैं मेरे हालात कन्हैया मेरी लाज रखना
- ओ राधे रानी श्याम तेरा दीवाना
- है तू अलबेली सरकार तू मेरा दिल धड़काती है
- हम पागल प्रेमी वृन्दावन धाम के
- कान्हा तेरी बंसुरिया जुलम करी रे
- अब जाऊं कहां मैं सांवरिया
- दीवानो है गया तेरो श्याम क्या है बता दे तेरो नाम
- नन्द लाला ने बरसाने में खेली ऐसी होली रे