
राम नाम सुखदाई भजन करो भाई
Ram Naam Sukhdai Bhajan Karo Bhai
राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट,
अंतकाल पछताएगा जब प्राण जाएगे छूट।।
राम नाम सुखदाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।
ये तन है जंगल की लकड़ी,
आग लगे जल जाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।
ये तन है कागज की पुड़िया,
हवा चले उड़ जाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।
ये तन है माटी का ढेला,
बूँद पड़े गल जाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।
ये तन है फूलों का बगीचा,
धुप पड़े मुरझाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।
ये तन है कच्ची है हवेली,
पल में टूट जाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का ।।
ये तन है सपनो की माया,
आँख खुले कुछ नाही भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।
Watch Ram Bhajan Bhajan Music Video
Ram Naam Sukhdayi bhajan Karo Bhai Lyrics
बेस्ट हिंदी राम भजन लिरिक्स इन्हे भी देखे –