
माँ पतितपावनी हे माँ जगतारिणी नर्मदे नर्मदे
Narmade Narmade Narmade Maa Patitpawani Hey Maa Jagtarni Narmade Narmade
माँ पतितपावनी,
तेरे बगैर ना सजदे, किये कभी मैंने,
बसा के दिल में तुझे, की है बंदगी मैंने,
वो और होंगे जिन्हे, मौत आ गई होगी,
मेरी माँ से पाई है, जिंदगी मैंने,
मेरी रेवा से पाई है, जिंदगी मैंने।
माँ पतितपावनी, हे माँ जगतारिणी,
माँ मगरवाहिनी, नर्मदे नर्मदे नर्मदे,
माँ नमो नर्मदे नर्मदे।।
माँ तू ही तू माये तू ही तू।
कोई बस्ती न थी, और नगर भी न था,
कोई घर भी न था, और मंदिर न था,
लाखो बरसो था पहले, समंदर यहाँ,
थी प्रलयकाल में, थी प्रलयकाल में,
भी मगर नर्मदे, नर्मदे नर्मदे नर्मदे,
माँ नमो नर्मदे नर्मदे।।
पाप कट जाते है एक स्नान से,
मुक्ति मिल जाती है, तेरे गुणगान से,
लोग होते तपी माँ,तेरे ध्यान से,
तू है भवतारिणी, तू है भवतारिणी,
रेवा माँ नर्मदे, नर्मदे नर्मदे नर्मदे,
माँ नमो नर्मदे नर्मदे।।
तन को शीतल करे, मन को निर्मल करे,
दीन दुखियों के माँ,रेवा संकट हरे,
जिनकी है गोद खाली, माँ गोदी भरे,
है चमत्कारी माँ, है चमत्कारी माँ,
माँ मेरी नर्मदे, नर्मदे नर्मदे नर्मदे,
माँ नमो नर्मदे नर्मदे।।
मां पतितपावनी, हे माँ जगतारिणी,
माँ मगरवाहिनी,नर्मदे नर्मदे नर्मदे,
माँ नमो नर्मदे नर्मदे।।
Narmade Narmade Maa Namo Narmade
इन दुर्गा मता भजन को देखे –
- जय माँ दुर्गे माँ सजदा करे तेरा जहा
- मैया संग नाचान मे बिंदिया गिर गई रे
- हे काली हे कालरात्रि हे कालो की काल
- बलम मोहे ले चल रे वैष्णो मैया के धाम
- मनसा मनसा तू जपले निरंतर होंगे रे दुख छू मंतर
- तुम अगर द्वार मैया के आते रहो
- माँ का द्वारा सबसे बेस्ट चाहे ईस्ट वेस्ट सबसे बेस्ट
- श्रद्धा के साथ कोई बुलाता नही फिर कहते मैयाज़ी आती नही
- तेरी पल पल याद सातवे माँ
- अंगना में मोरे भवानी छम छम आजाईयो महारानी
- खप्पर वाली कालिका मैया तेरे दर पे आये है