
चाँदी सोना रहने दो माँ की गोदी में सोने दो
Chandi Sona Rahne Do Maa Ki Godi Me Sone Do
चाँदी सोना रहने दो माँ की गोदी में सोने दो
माँ का प्यार जो मिल जाये मेरा दिल झूमता जाए
अरे ढोल बजाओ, नगाड़ा बजाओ,
माँ के दरबार में धूम मचाओ
खुशियों का मौसम आज है आया,
शेरोंवाली ने प्रेम लुटाया
सुनो-सुनो ओ मेरे साथी
मैया से है अपनी यारी
दुनिया भर की दौलत छोड़ो,
माँ के चरणों से नाता जोड़ो।
चाँदी सोना रहने दो
माँ की गोदी में सोने दो
हीरे मोती क्या करना
मैया के संग है रहना
चाँदी सोना रहने दो माँ की गोदी में सोने दो
माँ का प्यार जो मिल जाये मेरा दिल झूमता जाए
चाँदी सोना रहने दो माँ की गोदी में सोने दो
नयी चुनरिया लाल गुलाबी ,
माँ की सूरत सबसे प्यारी ।
माथे बिंदिया, नैनों में काजल,
माँ की ममता सबसे निराली ।
जब भी माँ को याद करू मैं
मन ही मन मुस्कुराती हूँ
तेरे दर पर आकर मैया
खुशियों के गीत सुनाती हूँ
वाह रे वह क्या बात कही
माँ जैसी कोई सौगात नहीं
सोने के कंगन किस काम की,
हम तो दीवाने माँ के नाम के
चाँदी सोना रहने दो माँ की गोदी में सोने दो
माँ का प्यार जो मिल जाये मेरा दिल झूमता जाए
चाँदी सोना रहने दो माँ की गोदी में सोने दो
Chandi Sona Rahne Do Maa Ki Godi Me Sone Do – Devi Geet