
नव दुर्गा का नौवा रूप है सिद्धि दात्री माता
Siddhidatri Mata Bhajan
नवरात्रो का आज है भक्तो आज नौआ दिन
भक्तो सिद्ध दात्री का भक्तो करेंगे सब पूजन
नव दुर्गा का नौवा रूप है सिद्धि दात्री माता
नव दुर्गा का नौवा रूप है सिद्धि दात्री माता
नौवे दिन ही भक्तो इन्हे पूजा जाता
भक्तो इन्हे पूजा जाता
सिद्धि दात्री माता की है छवि बड़ी ही न्यारी
सिद्धि दात्री माता की है छवि बड़ी ही न्यारी
कमल पुष्प है आसान है इनका चार भुजा धारी
है माता चार भुजा धारी
ऊपर वाली दाहिनी भुजा में जिनके सुदर्शन साजे
ऊपर वाली दाहिनी भुजा में जिनके सुदर्शन साजे
निचे वाली भुजा में इनके भक्तो गदा विराजे
और ऊपर की बाई भुजा में माँ ने शंख लिया है
नीचे वाली भुजा देखो कमल का पुष्प खिला है
भक्तो कमल का पुष्प खिला है
रूप अलौकिक इनका भक्तो बड़ा निराला है
रूप अलौकिक इनका भक्तो बड़ा निराला है
शीश पे मुकुट सजा गले में मोतियन माला है
सिद्ध दात्री नाम को अपने करती सार्थक है
उनकी भक्ति जो करता होता साधक है
भक्तो होता साधक है
नवरात्रो का आज है भक्तो आज नौआ दिन
भक्तो सिद्ध दात्री का भक्तो करेंगे सब पूजन
Siddhidatri Mata Bhajan – Navratri Bhajan – Navratri 9th Day