
महागौरी दया कीजिए भजन लिरिक्स
MahaGauri Daya Keeje – Maha Gauri Aarti
महागौरी दया कीजे, जगजननी दया कीजे,
उमा रमा ब्रह्माणी, अपनी शरण लीजे
महागौरी दया कीजे॥
गौर वर्ण अति सोहे, वृषभ की असवारी,
श्वेत वस्त्रों में मैया, लागे छवि प्यारी
महागौरी दया कीजे॥
सृष्टि रूप तुम्ही हो, शिव अंगी माता,
भक्त तुम्हारे अनगिन, नित प्रतिगुण गाता
महागौरी दया कीजे॥
दक्ष के घर जन्मी तुम, ले अवतार सती,
प्रगटी हिमाचल के घर, बन शिवा पार्वती
महागौरी दया कीजे॥
नव दुर्गो में मैया आठवां तेरा स्वरुप
शिव भी मोहित हो गए देख कर तेरा रूप
महागौरी दया कीजे॥
आठवे नवरात्री को जो व्रत तेरा करे
मैया जो व्रत तेरा करे पता प्यार तुम्हारा
पाता प्यार तुम्हारा भाव सिंधु वो टारे
महागौरी दया कीजे॥
वेद पुराण में महिमा तेरी अप्रम पार
हम अज्ञानी कैसे पाए तुम्हारा पार
महागौरी दया कीजे॥
महा गौरी माया माया मैया आरती तेरी गाते
करुणा मई दया कीजे निष् दिन तुझे ध्याते
महागौरी दया कीजे॥
महागौरी दया कीजे, जगजननी दया कीजे,
उमा रमा ब्रह्माणी, अपनी शरण लीजे
महागौरी दया कीजे॥
शिव शक्ति महा गौरी चरण शरण लीजिये
बालक जान के अपना हमपे दया कीजे
महागौरी दया कीजे॥
Mahagauri Mata Aarti – Navratri 8th Day