आज मंगलवार है पावन दिन शुभकार है

YouTube Fallback Thumbnail

आज मंगलवार है पावन दिन शुभकार है

Aaj Mangalvar Hai Paawan Din Shubhkar Hai

आज मंगलवार है पावन दिन शुभकार है,
ध्यान धरे जो महावीर का मिलता सुख संसार है,
आज मंगलवार है पावन दिन शुभकार है।।

अवध भूमि हनुमान घडी में जो मंगल को आता है,
कष्ट क्लेश से मुक्ति मिलती धन वैभव वो पाता है,
ऐसा ये दरबार है पावन दिन शुभकार है,
ध्यान धरे जो महावीर का मिलता सुख संसार है,
आज मंगलवार है पावन दिन शुभकार है।।

मंगल दिन बजरंग बलि का मंगल मंगल करते है,
रोने देते नही अमंगल केवल मंगल करते है,
कट ता कष्ट विकार है पावन दिन शुभ कार है,
ध्यान धरे जो महावीर का मिलता सुख संसार है,
आज मंगलवार है पावन दिन शुभकार है।।

करलो भगती महावीर की हर संकट कट जाएगे,
शनी देव की छाया है तो शनि देव हट जायेगे,
हो जाता उपकार है पावन दिन शुभ कार है,
ध्यान धरे जो महावीर का मिलता सुख संसार है,
आज मंगलवार है पावन दिन शुभकार है।।

Aaj Mangalvar Hai Paawan Din Shubhkar Hai – Mangalvar Special Bhajan

Leave a Comment