
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा शम्भू शम्भू।।
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा शम्भू शम्भू।।
नाम की महिमा बड़ी निराली,
कहते हैं वेदाचारी कहते हैं वेदाचारी,
हरी नाम ने भक्तजनों की नैया,
नैया भव से है तारी नैया भव से है तारी।।
राधे राधे कृष्णा कृष्णा जिसने मीरा को तारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा शम्भू शम्भू।।
राम नाम का सुमिरण करके,
सबरी हो गई दीवानी सबरी हो गई दीवानी,
जूंठे बेर में है प्रीत कितनी
लक्ष्मण ने ना पहचानी,
लक्ष्मण ने ना पहचानी,
रामा रामा, जय सिया रामा,
जिसने अहिल्या को तारां।।
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा शम्भू शम्भू।।
गुरु भक्त ने बचपन से ही,
राम नाम को अपनाया राम नाम को अपनाया,
नाम के कारण प्रहलाद को लाल खम्भ था पकड़ाया,
नरसिंग रूप नरसिंघ रूप बनाकर आएं,
आकर दुष्टों को मारा।।
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा शम्भू शम्भू।।
ऋषि मुनि और वेदों ने भी,
नाम की महिमा है गाई नाम की महिमा है गाई,
देवों ने भज हरी नाम को उत्तम पदवी है पाई,
नाम की महिमा हरदम गाते नारद जी ले एकतारा।।
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा शम्भू शम्भू।।