
आओ आओ कृष्णा मुरारी
तुमको ढूंढे राधे प्यारी
लेके हाथो में पिचकारी होली खेलेंगे मतवारी
लेकर हाथो में पिचकारी होली खेलेंगे मतवारी
आज ब्रज में करेंगे धमाल मिलके
काले कान्हा को कर देंगे लाल मिलके।।
राधे के संग सब सखियाँ आयी देखो बना बना कर टोली
माय डिअर मनमोहन तुम संग खेलेंगे होली
आज जमकर उड़ाए गुलाल मिलके
काले कान्हा को कर देंगे लाल मिलके।।
नीला हरा गुलाबी पीला
रंगो की भर भर के झोली
फूलो के है गाल सजाये और संग में लाये है टोली
आज रंग देंगे तुम्हे नंदलाल मिलके
काले कान्हा को कर देंगे लाल मिलके।।
हमसे कैसे आज बचोगे
बोलो कहा छुपोगे कान्हा
तुमको आज नहीं छोड़ेंगे
चाहे करलो लाख बहाना
चाहे करलो लाख बहाना
भीम सेन हाल करदे बेहाल मिलके
काले कान्हा को कर देंगे लाल मिलके।।