
वो हनुमान है वो हनुमान है
Vo Hanuman Hai Vo Hanuman Hai
जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं,
जिसकी हर साँस पे केवल राम का नाम है,
जो राम दीवाना कहलाता सरेआम है
वो हनुमान है वो हनुमान है।।
जो सात समंदर लांघे और पल में लंका जलाए,
जो अपने इस बल को भी बस राम कृपा बतलाए,
जिसके मन में ना कण भी ना अभिमान है,
वो हनुमान है, वो हनुमान है।।
जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं,
जिसकी हर साँस पे केवल राम का नाम है।।
वो राम जो जग का दाता उस राम से दुनिया सारी,
जिसने कितनों की नैया भव सागर पार उतारी,
उस राम पे भी जिस सेवक का एहसान है,
वो हनुमान है, वो हनुमान है।।
जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं,
जिसकी हर साँस पे केवल राम का नाम है।।
जो जीत सके हर मन को वो तीर नहीं तरकश में,
सोनू हनुमान सिखाते भगवान भगत के वश में,
जिसके सुमिरन से मिल जाते प्रभु राम हैं,
वो हनुमान है वो हनुमान है।।
जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं,
जिसकी हर साँस पे केवल राम का नाम है।।
इन हनुमान जी के भजन देखो-
- ये दीवाना राम का ये दीवाना
- इनकी महिमा निराली है बाबा बजरंगी बली
- मेहंदीपुर वाले बाला के दरबार में
- अंजनी के लाला बाला सुनले पुकार तू
- कीर्तन में बाबा आयो रे रंग न्यारा लगा बरसने
- सेवा में गुजरे वक़्त हनुमान का ऐसा है सेवक श्री राम का
- मन बाला जी बाला जी मेरा बोले
- लेके पहुंचे खबर जब हनुमान जी
- घुमा दे ऐसा घोटा घुमा दे बालाजी संकट दूर भगा दे
- सालासर वाला रै ओ अंजनी रा लाला रे
- भक्तो के हनुमान जी खुशियों का भंडार है
- महाबली बजरंगी मन में है तेरा धाम