जय तुलसी माता मैया जय तुलसी माता
Jai Tulsi Mata Maiya Jai Tulsi Mata – Tulsi Mata Aarti
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
घर घर तुलसी पूजा ,सब जग गुण गता।।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
रूप जलंधर का घर ,विष्णु की माया ,
माया ने कर कौतुक ,वृंदा को भरमाया।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
पति पारायण वृंदा ,विष्णु को शाप दिया ,
उसी शाप के बल पर ,शिला विष्णु को किया।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
वृंदा तुलसी बनकर परमगति पायो ,
लक्ष्मी से भी बढकर ,हरी प्रिया कहलायो।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
तुलसी बनकर वृंदा ,मरकर भी जिंदा ,
देव असुर सब पूजित ,परम सति वृंदा।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
देव उठनी एकादशी ,कार्तिक में आवे ,
तुलसी विवाह का उत्सव ,हर मन को भावे।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
सजे मण्डप, सजे वेदी, हर कोई दान करे ,
शालिग्राम श्री विष्णु ,तुलसी का वरण करे।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
गंगा यमुना जैसी ,अति पावन तुलसी ,
बन संजीवन औषधि ,रोग शोक हरती।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
तुलसी दर्शन पूजा ,जो गुणगान करे ,
कहै ‘‘मधुप’’ माँ तुलसी ,उसे भव पार करे।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता
भजन – केवल कृष्णा मधुप जी
Jai Tulsi Mata Maiya Jai Tulsi Mata – Tulsi Mata Aarti